घटस्थापना से आद्य शक्ति मां भगवती के नो दिवसीय शारदीय नवरात्रि पर्व का श्री गणेश

इंदौर में विश्व का सबसे बड़ा नवरात्रि महोत्सव: वसंत विजयानंद गिरी जी के सानिध्य में

शक्ति और आस्था का पर्व शारदीय नवरात्रि 2025 पूरे देश में धूमधाम से शुरू हो गया है। 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस पर्व में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाएगी। देश के कोने-कोने में विशेष पूजा, सांस्कृतिक आयोजन, गरबा-दांडिया, सुरक्षा एवं स्वच्छता अभियानों के साथ धार्मिक माहौल बन गया है।

मचेगी गरबों की धूम

नवरात्रि के पर्व को लेकर देशभर में जगह-जगह पंडाल बनाकर मां की प्रतिमाएं स्थापित की गई है जहां नौ दिनों तक गरबा रास खेलकर मां की भक्ति की जाएगी।

इंदौर में इस वर्ष आयोजित हो रहा “अति विशाल नवरात्रि महोत्सव” विश्व का सबसे बड़ा और भव्य धार्मिक आयोजन बन चुका है। यह महोत्सव 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक VIP पारस्पर नगर में आयोजित हो रहा है।

भव्य पंडाल और आकर्षण
पंडाल का आकार: 25 एकड़ में फैला हुआ, 25,000 वर्ग फीट का पंडाल, जिसमें माँ दुर्गा के 23 दिव्य रूपों की झाँकियाँ प्रदर्शित की गई हैं। धार्मिक अनुष्ठान और आयोजन आध्यात्मिक गुरु: श्री वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज के मार्गदर्शन में यह आयोजन हो रहा है।

मुख्य अनुष्ठान:
दुर्गा भागवत कथा (रात्रि 7 से 10 बजे तक)
1 करोड़ मंत्र जाप
1 करोड़ कुमकुम अर्पण
10 लाख हवन आहुतियाँ
11,000 स्वर्णमंडित अष्टलक्ष्मी कलशों का पूजन

मुख्य आकर्षण:
12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों की प्रतिकृतियाँ
माँ पद्मावती का भव्य मंदिर
30 फीट ऊँची देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा
खजराना गणेश मंदिर की प्रतिकृति
470 फीट चौड़ा और 65 फीट ऊँचा राजवाड़ा शैली का प्रवेश द्वार
सिंह और उल्लू की मूर्तियाँ (लक्ष्मी जी के वाहन के प्रतीक)

भोपाल और मैहर में विशेष तैयारी
भोपाल में गुजराती समाज द्वारा इस बार “Operation Sindoor” थीम पर गरबा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। परंपरागत पोशाक, लोकगायन और सामूहिक नृत्य से वातावरण धार्मिक व सांस्कृतिक रंग में रंगा हुआ है।
वहीं सतना जिले के माँ शारदा धाम, मैहर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। नवरात्रि के दौरान गैर-शाकाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित, रोपवे संचालन बंद और 15 विशेष ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है।

यूपी: मिशन शक्ति और महिला सुरक्षा
लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में नवरात्रि के मौके पर “मिशन शक्ति 5” का शुभारंभ किया गया है। लगभग 18,000 महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकालकर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया। राज्यभर में मंदिरों और आयोजनों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

वडोदरा: राजमहल में रॉयल गरबा
वडोदरा के लक्ष्मी विलास पैलेस में इस बार भी रॉयल हेरिटेज गरबा का आयोजन हो रहा है। पारंपरिक संगीत, राजसी वातावरण और सांस्कृतिक समावेशिता ने इस आयोजन को खास बना दिया है। खास बात यह है कि इसे पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ऑनलाइन प्रसारित किया जा रहा है।

महाराष्ट्र: नासिक और मुंबई में उमड़ी भीड़
नासिक के कालिका माता और रेणुका देवी मंदिरों में भारी श्रद्धालु उमड़े हैं। पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध, ट्रैफिक डायवर्जन और पंडालों के लिए अनिवार्य सीसीटीवी जैसी व्यवस्थाएँ की हैं। मुंबई में बाजारों में पूजा सामग्री, वस्त्र और सजावटी सामान की खरीदारी से रौनक बढ़ गई है। गरबा और दांडिया आयोजनों के लिए भी विशेष तैयारी की गई है।

आरोग्य तीर्थ महामाया भादवा माता में लकवा पीड़ित लेंगे माँ का आशीर्वाद

देश में अपनी अलग पहचान रखने वाले आरोग्य तीर्थ शक्ति स्थल, महामाया भादवा भवानी के मंदिर. में जहां, लकवा जैसी असाध्य बिमारी का निदान मां भगवती का आशीर्वाद और यहां स्थित बावड़ी के जल से होकर पीड़ित भले- चंगे होकर घर जाते है। यही वजह है कि इस स्थल की ख्याति देश व्यापी होकर यहां हर जाति धर्म के भक्त व रोगी आकर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर निरोगी काया के वरदान से फलीभूत होकर जय-जयकार करते नजर आते हैं। नीमच जिले में स्थित महामाया भादवा माता मंदिर जो जिला मुख्यालय नीमच से 20 कि.मी. की दूरी पर स्थित होकर यहां आने वाले रोगियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
आज 22 सितंबर सोमवार की शुभ वेला में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में घट स्थापना के साथ यहां नौ दिवसीय मां की आराधना का पर्व शुरू होकर भक्तों की आस्था विश्वास को निहाल करेगा। दूर दराज से भक्तों की व लकवा पीड़ित रोगियों की आवाजाही प्रारंभ हो चुकी है। जो प्रतिदिन मां की आराधना साधना पूजा अर्चना से अपना जीवन धन्य करेगी और निरोगी काया प्राप्त करेगी। नवरात्रि के नौ दिनों तक यहां मेला भी भरेगा जिसमें भजन कीर्तन आदि आध्यात्मिक आयोजन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *