Ladakh Leh hinsa : सोनम वांगचुक जोधपुर सेंट्रल जेल में किया शिफ्ट , लेह में हुई हिंसा का जिम्मेदार माना था

Jodhpur Rajasthan : जोधपुर

Ladakh Leh hinsa : लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को शुक्रवार को अरेस्ट कर लिया गया था । उन्हें आज लद्दाख से लाकर जोधपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया।
सूत्रों की माने तो शुक्रवार को लेह से गिरफ्तारी के बाद सिक्योरिटी एजेंसियां वांगचुक को पहले दिल्ली ले गईं। वहां से विशेष व्यवस्था के बीच जोधपुर लाया गया। जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन से कड़ी सुरक्षा में उन्हें सीधे सेंट्रल जेल पहुंचाया गया था।
रात करीब 8:30 बजे एक के बाद एक पुलिस और सेना की गाड़ियां लाल फाटक से जेल परिसर में दाखिल हुई। यहां सेंट्रल जेल के मुख्य गेट पर लाने के बाद जेल प्रशासन से पहले औपचारिकताएं पूरी की गई। इसके बाद वांगचुक को जेल में एक अलग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *