India-Pakistan Match: एशिया कप 2025 के सुपर- 4 राउंड का मुकाबला आज, मां बगलामुखी दरबार में हो रहा मिर्ची यज्ञ

उज्जैन ।

Ujjain MP भारत और पाकिस्तान के बीच आज रविवार को एशिया कप 2025 के सुपर- 4 राउंड का मुकाबला खेला जाएगा। नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी के बाद दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी।
सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के लीग चरण में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से पटखनी दी थी। सलमान अली आगा के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम एक और करारी शिकस्त के दबाव को झेलते हुए मैदान संभालेगी। भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में आज उज्जैन स्थित प्रसिद्ध बगलामुखी माता मंदिर में भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष हवन और मिर्ची यज्ञ किया जा रहा है।

टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष यज्ञ
गादीपति महंत जोगी पीर रामनाथ महाराज ने इस अनुष्ठान की महत्ता बताते हुए कहा कि शत्रु पर विजय प्राप्ति के लिए इस तरह के यज्ञ किए जाते हैं। हमने माता बगलामुखी से भारत की शानदार जीत की प्रार्थना की है, ताकि एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का मुकाबले में टीम इंडिया का कब्जा हो। यह विशेष पूजन और यज्ञ भारत की जीत को सुनिश्चित करने और खिलाड़ियों के मनोबल को ऊंचा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों इस अनुष्ठान में भाग लेकर टीम इंडिया के विजयी होने की कामना कर रहे हैं। यह विशेष पूजन और यज्ञ भारत की जीत को सुनिश्चित करने और खिलाड़ियों के मनोबल को ऊंचा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त इस अनुष्ठान में भाग लेकर टीम इंडिया के विजयी होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *