Asia Cup: ट्रॉफी होटल ले गए बेशर्म नकवी , भारत ने पाकिस्तान की काटी नाक बना चैंपियन

भारतीय खिलाड़ियों ने डांस किया, एक-दूसरे को बधाई दी और ट्रॉफी के बिना भी जीत का जश्न पूरे जोश में मनाया। क्योंकि पाकिस्तान की हार के बाद बेशर्म नकवी ट्रॉफी लेकर होटल चले गए थे
Asia Cup: Naqvi Took Trophy to Hotel, But India Took Pakistan’s Pride! Here’s How Team India Celebrated,
एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराने के बाद जब भारतीय टीम ट्रॉफी लेने के लिए गई, तब सारा विवाद खड़ा हो गया। टीम इंडिया ने साफ इनकार कर दिया कि वे ट्रॉफी एशियाई क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) प्रमुख और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से नहीं लेंगे। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और भारत विरोधी बयानबाजी के लिए कुख्यात हैं। हालांकि, भारत ने ये एलान पहले ही किया था और नकवी इसके बाद भी जानबूझकर स्टेज पर खड़े रहे।
प्रेजेंटेशन समारोह बिना ट्रॉफी के ही खत्म हो गया और नकवी ट्रॉफी और भारतीय टीम के मेडल्स लेकर सीधे अपने होटल लौट गए। नकवी की इस बेशर्मी की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। भारतीय टीम ट्रॉफी के इंतजार में वहीं खड़ी रही, लेकिन एसीसी प्रमुख बेशर्मी की हद पार कर वहां से निकल लिए। कुछ देर बाद कोई अधिकारी भी ट्रॉफी लेकर चला गया। बाद में यह बात सामने आई कि नकवी अपने साथ ट्रॉफी भी होटल ले गए।

भारतीय टीम ने मनाया शानदार जश्न

भारतीय टीम ने स्टेज पर जश्न तो मनाया, लेकिन बिना ट्रॉफी के साथ। सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा जैसे काल्पनिक ट्रॉफी लेते हुए स्लो स्टाइल में चलते हुए टीम के साथ पहुंचे और हाथ उठाकर जश्न मनाया। इसके बाद टीम ने फोटो सेशन भी करवाया। पाकिस्तान की एक बार फिर किरकिरी हुई कि उन्हें टीम इंडिया की जीत नहीं पची और खेल भावना की बात करने वाले चैंपियनों के साथ ऐसा किया।
सलमान एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) अध्यक्ष मोहसिन नकवी की शर्मनाक हरकतों का बचाव करते हुए भी दिखे। आश्चर्य की बात यह है कि सलमान यहां ये भूल गए कि नकवी पीसीबी अध्यक्ष नहीं, बल्कि एसीसी प्रमुख के तौर पर वहां थे। अपने पद की गरिमा रखना नकवी का काम था। सलमान ने कहा कि भारत ने ट्रॉफी लेने से इनकार किया इसलिए नकवी उसे लेकर चले गए। उन्होंने कहा, ‘आप ट्रॉफी नहीं लेंगे तो वो आपको कैसे देंगे ?
सबसे बड़ा विवाद तब खड़ा हुआ जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में सलमान अली आगा ने एलान किया कि ‘पूरी पाक टीम की मैच फीस उन परिवारों को दी जाएगी जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए।’ सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर बवाल मच गया है। भारतीय फैंस लिख रहे हैं कि पाकिस्तान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह आतंक के खिलाफ नहीं बल्कि आतंक के साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *