लोह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पाटीदार समाज की भव्य वाहन रैली, नाकोड़ा मित्र मंडल ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

नीमच | 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पाटीदार समाज द्वारा एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली में बड़ी संख्या में समाजजन और युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली के दौरान नगर देशभक्ति और एकता के नारों से गूंज उठा।

रैली का विजय टॉकीज चौराहा पर पहुंचने पर श्री नाकोड़ा मित्र मंडल, नीमच की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज में हर्ष और गर्व का वातावरण देखने को मिला। इस मौके पर भाजपा नेता श्री संतोष चौपड़ा, श्री शांतिलाल पाटीदार, पूर्व नपाध्यक्ष श्री राकेश (पप्पू) जैन, उद्योगपति श्री संजय बेगानी, श्री शौकिन जैन, श्री सत्यनारायण पाटीदार, श्री विष्णु त्रिवेदी, तथा श्री नाकोड़ा मित्र मंडल के अनेक सदस्यगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *