सतना में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में हंगामा: क्रेन में फंसे सांसद गणेश सिंह, ग़ुस्से में ऑपरेटर को जड़ा थप्पड़ – वीडियो वायरल!

सतना । मध्य प्रदेश के सतना ज़िले में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के दौरान एक अनोखा वाकया देखने को मिला।
कार्यक्रम में शामिल सांसद गणेश सिंह मंच पर नहीं, बल्कि एक क्रेन पर चढ़कर जनता को संबोधित कर रहे थे।

लेकिन तभी तकनीकी गड़बड़ी के चलते क्रेन अटक गई, जिससे सांसद जी बीच हवा में ही फंस गए।
कुछ देर तक मशीन झूलती रही और सुरक्षा कर्मी स्थिति को संभालने में जुटे रहे।

जैसे-तैसे जब क्रेन नीचे आई, तो बताया जा रहा है कि सांसद जी ने ऑपरेटर पर ग़ुस्सा जताते हुए उसे थप्पड़ मार दिया।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोग इस वीडियो पर मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं —
किसी ने लिखा “क्रेन भी डर गई नेता जी से”,
तो किसी ने तंज कसा “रन फॉर यूनिटी बन गया थप्पड़ फॉर यूनिटी!”

हालांकि, घटना के बाद आयोजकों ने स्थिति को संभाल लिया और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
लेकिन अब यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *