Shahdol News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, तीन महिलाएं घायल, आज बाजार बंद

शहडोल।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। घटना केशवाही नगर में बीती रात है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना में तीन महिलाओं को चोट पहुंची है।
पुलिस के अनुसार दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस नगर की सड़क से गुजर रहा था। एक विशेष स्थान में जुलूस पहुंचा तभी अचानक पत्थर चलने लगे, जिसके बाद जुलूस में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। घटना में तीन महिलाओं को चोट पहुंची है। घटना के बाद काफी संख्या में लोग केशवाही चौकी पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल अपनी जांच शुरू कर दी है ।
पुलिस के अनुसार घटना में महिला गौरी सिंह निवासी जमुनिया एवं दो अन्य महिलाओं को चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार अस्पताल में दिलवाया गया था। गौरी सिंह ने घटना की एक लिखित शिकायत पुलिस को दी थी। जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर BNS की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
बाजार बंद का आह्वान
केशवाही में हुई दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पत्थरबाजी की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह से केशवाही बाजार को बंद करना शुरू करा दिया है। लोगों ने घटना का विरोध किया है। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार जहां जुलूस में पत्थर चला वहीं पास में मस्जिद भी है। पत्थर किसने चलाया अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले में अपनी जांच में तेजी लाई है। बदमाशों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *