Uttar Pradesh यूपी: बुजुर्ग को चारपाई से घसीट ले गए आवारा कुत्ते, जमकर नोंचा, हुई मौत

बाराबंकी ।

Dogs bitten: यूपी के बाराबंकी जिले में करीब एक दर्जन कुत्तों के झुंड ने चारपाई पर सो रहे एक बुर्जुग पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई।
UP: Elderly man dragged from cot by nearly a dozen stray dogs, severely mauled; dies during treatment

सुबेहा थाना क्षेत्र की सिधियावा ग्राम पंचायत के मंजरे मेहदियां में रविवार भोर आवारा कुत्तों के झुंड ने 70 वर्षीय बुजुर्ग दयाराम पर हमला कर दिया। कुत्ते उनको चारपाई से घसीट कर सड़क के पार ले गए। बुजुर्ग को कुत्तों ने बुरी तरह नोंच दिया था जिसकी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कुत्तों के इस आतंक से गांव में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों के अनुसार दयाराम अपने पुत्र और पुत्री के साथ खेत में बने घर में अकेले रहते थे। रविवार सुबह पुत्र किसी काम से चले गए थे। बुजुर्ग घर के पास ही चारपाई पर सो रहे थे। घर में सिर्फ पुत्री मौजूद थी। करीब छह बजे एक दर्जन से अधिक कुत्तों ने सोते हुए दयाराम पर हमला कर दिया और उन्हें चारपाई से खींचकर सड़क के दूसरी ओर खेत तक ले गए। कुत्तों ने उनको जमकर नोंचा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे गांव के पुत्तीलाल की गुहार पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुत्तों को खदेड़ कर भगाया। गंभीर चोट के कारण दयाराम को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बिस्किट खिलाने में देरी से किया हमला

ग्रामीणों का कहना है कि दयाराम रोज सुबह-शाम झुंड में आए कुत्तों को बिस्किट खिलाते थे। रविवार सुबह बिस्किट खिलाने में देरी हो गई। कुछ देर तक कुत्ते इधर-उधर घूमते रहे और फिर अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों का मानना है कि कुत्तों ने भोजन में देरी होने पर हमला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *