West Bengal: दार्जिलिंग में भारी बारिश से तबाही, सात लोगों की मौत

कोलकाता।
Massive Landslide In Darjeeling: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। जिले में भूस्खलन और पुल ढहने की घटनाओं में सात लोगों के हताहत होने की जानकारी है। इस घटना पर भाजपा सांसद राजू बिस्ता ने दुख जताया है।
West Bengal: massive landslide in Darjeeling, bridge collapse many casualties
उत्तर बंगाल में लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। दार्जिलिंग जिले में हुए भूस्खलन और पुल टूटने की घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मिरिक और सुखिया क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण कई लोग हताहत हुए हैं। इस हादसे के बाद दार्जिलिंग जिला पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं कालिम्पोंग में स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। लगातार बारिश से कई इलाकों का संपर्क टूट गया है और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

लोहे का पुल ढहा, आवाजाही हुई बाधित

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के कारण दुधिया में लोहे के पुल का एक हिस्सा ढह जाने के बाद सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग एसएच-12 सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।
दार्जिलिंग उप-निबंधक रिचर्ड लेप्चा ने कहा कि सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य के फंसे होने की आशंका है। लगातार बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों की मदद से राहत अभियान चल रहा है। कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *